ITI Technical Support

6/recent/ticker-posts

ITI Technical support

Responsive Advertisement

Fitter Question answer in hindi

 प्रश्न 25. हैमर के कितने भाग (Parts) होते हैं ? 

उत्तर हैमर के छ: भाग होते हैं
1. पैन 
2. फेस 
3. आई होल (Eye Hole) 
 4. हैड 
5. हैंडिल 
6. वेज (Wedge)

1. पेन (Pane) यह हैमर का ऊपरी भाग है। 
2. फेसे (Face)-   यह हैमर का वह भाग होता है जिससे चोट मारी जाती है।
 3. आई होल – हैमर के जिस भाग में हैंडिल डाला जाता है, उसे आई होल कहते हैं। 
 4. हैड (Head)     फेस के ऊपर के हिस्से को हैड कहते हैं। 
  5. हैंडिल (Handle)  इसे आम भाषा में दस्ता भी कहते हैं। यह प्रायः लकड़ी का बना होता हैंडिल कहते हैं। 
 6. वेज – जिम तरफ से हैंडिल डाला जाता है उसकी दूसरी तरफ को वेज कहते हैं।

 प्रश्न 26. हैमर कितने प्रकार के होते हैं ? 
उत्तर - हैमर पांच प्रकार के होते हैं
1. पावर हैमर (Power Hammer) 
2. हैंड हैमर (Hand Hammer) 
3. स्लैज हैमर (Sledge Hammer)
 4. क्ला हैमर (Claw Hammer) 
5. माफ्ट हैमर (Soft Hammer) 



प्रश्न 27. पावर हैमर (Power Hammer) किसे कहते हैं ?
उत्तर यह हैमर प्रायः बड़ी-बड़ी जॉबों को फेज करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इससे मानव शक्ति कम खर्च होती है और बड़ी-बड़ी जॉब शीघ्र फोर्ज हो जाती है। पावर हैमर कई प्रकार के होते हैं जो भाप चालित हैमर, विद्युत हैमर, न्यूमैटिक हैमर आदि कहलाते हैं। -



प्रश्न 28. हैण्ड हैमर (Hand Hammer) किसे कहते हैं ? 
उत्तर- काम एवं शक्ल के अनुसार हैंड हैमर कई प्रकार के होते हैं। इनका उपयोग अधिकतर मशीन शाप या फिटर शाप में किया जाता है। यह कास्ट स्टील या हाई कार्बन स्टील के बने होते हैं।

प्रश्न 29. हथौड़ों की औसतन लम्बाई और वजन के बारे में आप क्या जानते हैं ?
 उत्तर- औसतन हथौड़े की लम्बाई 250 से 350 मि. मी., हल्के हथौड़ों की लम्बाई 200 से 260 मि. मी., भारी हथौड़े की लम्बाई 386 से 450 मि. मी. होती है। हल्के तथा मार्किंग के लिए 0.11 से (0.33 कि. ग्राम भार, भारी कार्य के लिए 0.33 कि. ग्राम से 0.45 कि. ग्राम, तथा 0.91 कि. ग्राम भार वाले हथौड़े प्रयोग में लाये जाते हैं।

प्रश्न 30. हैंड हैमर मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं ? 
 उत्तर -  हैंड हैमर चार प्रकार के होते हैं
1. बाल पेन हथौड़ा (Ball Pane Hammer)
2. क्रास पेन हथौड़ा (Cross Pane Hammer)
 3. सीधा पेन हथौड़ा (Straight Pane Hammer)
4. फ्लैट पेन हथौड़ा (Flat Pane Hammer) 

प्रश्न 31. बाल पेन हथौड़ा (Ball Pane Hammer) किसे कहते हैं ?
उत्तर इस हथौड़े का पेन अर्द्धगोल बाल की तरह बना होता है। यह हथौड़ा आम कार्य के लिए प्रयोग किया जाता है। यह हैमर प्रायः 0.11 से 0.91 किलोग्राम के पाये जाते हैं। हल्के कार्यों के लिए 0.33 किलोग्राम, मध्य कार्यों के लिए 0.45 किलोग्राम, भारी कार्यों के लिए 0.91 किलोग्राम के हथौड़े प्रयोग में लाये जाते हैं।

प्रश्न 32. क्रास पेन हैमर (Cross Pane Hammer) किसे कहते हैं ?
उत्तर - इस हैमर का फेस चपटा होता है और पैन हैंडल के क्रास में बना होता है। इसका अधिकतर प्रयोग शीट के जॉब में नालियां बनाने के लिए, शीट के जॉब को मोड़ते समय उनके अन्दरूनी मोड़ पर चोट लगाने के लिए किया जाता है। यह वजन के अनुसार 0.22 से 0.91 किलोग्राम के पाये जाते हैं।

प्रश्न 33. स्ट्रेट पेन हैमर (Straight Pane Hammer) किसे कहते हैं ?
उत्तर -  इस हैमर का पेन हैंडिल के समानान्तर या सीध में होता है। इसका प्रयोग भी क्रास पेन की भांति नाली या स्लाट चैनल, रिवट के हैड आदि फैलाने के लिए किया जाता है

प्रश्न 34. फ्लैट पेन हैमर (Flat Pane Hammer) किसे कहते हैं ?
उत्तर इस हैमर के फेस तथा पेन दोनों चपटे होते हैं। इसे डबल फेस हैड हैमर भी कहते हैं। इसका प्रयोग साधारण कार्यों के लिए किया जाता है।

 प्रश्न 35. स्लैज हैमर किसे कहते हैं ?
उत्तर यह हैमरु अधिकतर फोर्ज शाप में भारी जॉबों को चोट लगाने, चैनल, सरिया, ऐंगल आयरन, आदि काटने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसके दोनों ओर समतल फेस होते हैं। 

प्रश्न 36. क्ला हैमर (Claw Hammer) किसे कहते हैं ? 
उत्तर इस हैमर का प्रयोग बढ़ई द्वारा लकड़ी में से कील आदि निकालने के लिए किया जाता है। इसका फेस समतल होता है। परन्तु पेन, क्रास पेन हैमर की तरह हैंडिल की ओर झुका होता है। इसके बीच में एक झीरी कटी होती है जिसमें कील को कसकर बाहर निकाला जाता है।

प्रश्न 37. साफ्ट हैमर (Soft Hammer) किसे कहते हैं ?
उत्तर इस प्रकार के हैमर प्रायः नर्म धातु के बनाये जाते हैं जैसे पीतल, सीसा इत्यादि के। इस हैमर का उपयोग वहां किया जाता है जहां फिनिश पार्ट्स को चोट लगाकर फिट करने की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 38. साफ्ट हैमर कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर साफ्ट हैमर तीन प्रकार के होते हैं
1. रा हाइड हैमर (Raw Hide Hammer) 
2. मैलट हैमर (Mallet Hammer)
3. नायलोन हैमर (Nylon Hammer)

प्रश्न 39. रा हाइड हैमर (Raw Hide Hammer) किसे कहते हैं ?
 उत्तर इस प्रकार के हैमर की बाडी प्रायः स्टील की बनी होती है। इसके दोनों सिरों पर कच्चे चमड़े के टुकड़ों को लगा दिया जाता है। इसका अधिकतर उपयोग मशीन पार्ट फिट करते समय किया जाता है। इस हैमर से चोट लगाने पर मशीन पार्ट फैलता नहीं।

 प्रश्न 40. मैलट हैमर (Mallet Hammer) किसे कहते हैं ?
 उत्तर – लकड़ी के बने हुए हैमर को मैलेट हैमर कहते हैं। यह प्रायः इमली, कीकर, सागवान, शीशम आदि लकड़ी के बनाये जाते हैं। इसका अधिकतर उपयोग शीट मैटल के कार्यों में शीट को मोड़ने तथा सीधा करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 41. नायलॉन हैमर (Nylon Hammer) किसे कहते हैं ?
उत्तर – इस प्रकार के हैमर का उपयोग हाई फिनिश जॉब या पार्ट को ऐसेम्बल करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग ऐरोनैटिक शाप या आधुनिक टूल रूम में किया जाता है। इसके दोनों फेसों पर चूड़ी कटी होती है और खराब होने पर इन फेसों को बदल देते हैं।

प्रश्न 42. हथौड़े (हैमर) का उपयोग करते समय किन-किन सावधानियों को बरतना चाहिए ?
 उत्तर निम्नलिखित सावधानियां हैमर के उपयोग में बरतनी चाहिए
1. हथौड़े का हत्था ढीला नहीं होना चाहिए। 
2. बिना Wedge लगे हैमर का उपयोग नहीं करना चाहिए। 
3. टूटे हुए हैंडिल या फैले फेस वाले हैमर का उपयोग नहीं करना चाहिए। 
4. हैमर से चोट लगाते समय चोट लगाने वाले स्थान को देखना चाहिए न कि हैमर की ओर।
5. पूरी चोट के लिए हैमर के हत्थे को अन्त में पकड़ना चाहिए।
6. हैमर अथवा हैंडिल के किसी भाग पर तेल आदि नहीं लगा होना चाहिए।

जोड़ने वाले औजार या एसैम्बलिंग टूल
(Assembling Tools)

प्रश्न 43. एसैम्बलिंग टूल किसे कहते हैं ?
 उत्तर - जिन औजारों के द्वारा कारीगर मशीन को बांधता है और खोलता है उन्हें एसैम्बलिंग टूल कहते हैं। इन्हें कारीगर हमेशा अपने पास रखता है।
 
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\

पेचकस या स्क्रू डाइवर (Screw Driver)
 
प्रश्न 44. पेचकस या स्क्रू डाइवर (Screw Driver) 
उत्तर - पेचकस का प्रयोग पेच को खोलने एवं कसने के लिए किया जाता है।

 प्रश्न 45. पेचकस के कितने भाग होते हैं ?
उत्तर पेचकस के पांच भाग होते हैं
1. ब्लेड (Blade) 
2. शैंक (Shank) 
3. हैण्डिल (Handle)
 4. फेरूल (Ferrule) 
5. पिन (Pin)

 प्रश्न 46. पेचकस किस धातु का बना होता है ?
 उत्तर इसका ब्लेड एक शैंक हाई कार्बन स्टील का हार्ड एवं टेम्पर किया हुआ होता है। 

प्रश्न 47. पेचकस का क्या साइज होता है ?
उत्तर पेचकस प्रायः 3" से 18" और 25 से 500 मि०मी० तक के मिलते हैं। हैंडल को छोड़ कर बाकी इसका साइज होता है।

प्रश्न 48. स्क्रू कितने प्रकार के होते हैं ? 
उत्तर स्क्रू छः प्रकार के होते हैं
1. फ्लैट स्क्रू ड्राइवर (Flat Screw Driver)
2. फिलिप्स स्क्रू ड्राईवर (Philips Screw Driver)
 3. वाच मेकर स्क्रू ड्राइवर (Watchmaker Screw Driver)
4. रेचट स्क्रू ड्राईवर (Ratchet Screw Driver)
5. आफसैट स्क्रू ड्राईवर (Offset Screw Driver)
6. कारपेन्टर स्क्रू ड्राइवर (Carpenter Screw Driver)

प्रश्न 49. पेचकस का प्रयोग करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए ? 
उत्तर - पेचकस को प्रयोग करते समय निम्नलिखित सावधानियां प्रयोग करनी चाहिए
1. पेचकस के टिप की चौड़ाई स्टाल से थोड़ी कम होनी चाहिए। 
2. पेचकस को कभी भी चाकू की तरह तेजधार वाला नहीं होना चाहिए। 
3. टूटे हुए हैंण्डल अथवा मुड़े हुए गैंक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 4. पेचकस पर कभी भी हैमर की चोट नहीं लगानी चाहिए।
 5.किसी जॉब को हाथ में पकड़ कर पेचकस से नहीं खोलना चाहिए। इससे हाथ पर चोट लग सकती है
6. स्क्रू ड्राईवर को चीजल के रूप में प्रयोग नहीं करना चाहिए।

\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\


प्रश्न 50. प्लायर किसे कहते हैं ?
उत्तर प्लायर एक प्रकार का टूल है जिसका प्रयोग कार्य करते समय छोटे-छोटे जॉब या वस्तुओं को पकड़ने, तार को काटने या मोड़ने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 51. प्लायर किस धातु का बना होता है ?
उत्तर यह कार्बन या कास्ट स्टील के ड्रा फोर्जिंग विधि से बनाए जाते हैं। इसके जॉ हार्ड एवं टैम्पर किये होते हैं। प्लायर की लम्बाई इसकी कुल लम्बाई से ली जाती है। 

प्रश्न 52. प्लायर के भाग लिखो।
उत्तर प्लायर के तीन भाग होते हैं

1. हैंडिल (Handle) 
2. रिवेट (Rivet) 
3. जॉ (Jaws)



23 प्लायर्स (Pliers)


प्रश्न 53. प्लायर कितने प्रकार के होते हैं ? 
उत्तर प्लायर छः प्रकार के होते हैं

1. साइड कटिंग प्लायर (Side Cutting Plier) 
2. लांग नोज प्लायर (Long Nose Plier) 3. स्लिप ज्वाइंट प्लायर (Slip Joint Plier) 4. मल्टीग्रिप प्लायर (Multi-grip Plier)

5. डायगोनल प्लायर (Diagonal Plier)साइड

6. गैस प्लायर (Gas Plier)

 प्रश्न 54.       कटिंग प्लायर किसे कहते हैं ?

 इस प्रकार का प्लायर सभी विभागों में प्रयोग किया जाता है। बिजली के कार्य में जो प्लायर्स प्रयोग किया जाता है उसके हैंडिल पर प्लास्टिक का कवर चढ़ा होता है। इसके दोनों जॉ के बीच में कटिंग ऐज बने होते हैं जो तार काटने के लिए प्रयोग किये जाते हैं।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Orthographic Projection Videos

Fitter Question Answer in hindi