ITI Technical Support

6/recent/ticker-posts

ITI Technical support

Responsive Advertisement

Fitter Question Answer in hindi


प्रश्न 55. लांग नोज प्लायर किसे कहते हैं ?
उत्तर इस प्लायर के जॉ लम्बे और आगे से नुकीले होते हैं जो किसी तंग स्थान पर किसी पार्ट को पकड़ने के लिए प्रयोग किये जाते हैं। इसका अधिकतर प्रयोग रेडियो और बिजली के पुों में किया जाता है। इसके जा की कटिंग ऐज तार काटने के लिए प्रयोग की जाती है।

प्रश्न 56. स्लिप ज्वाइन्ट प्लायर किसे कहते हैं ?
उत्तर इस प्रकार के प्लायर को दूसरे प्रकार के प्लायर की अपेक्षा अधिक चौड़ाई में खोला जा सकता है। इसके द्वारा बड़े साइज के जॉब को भी पकड़ा जाता है। इसके जॉब में कटिंग ऐज बना होता है, जिससे तार को काटा जा सकता है।

प्रश्न 57. डायगनल प्लायर किसे कहते हैं ?
उत्तर यह एक स्पेशल प्लायर होता है। इससे बिजली की तारें काटी जा सकती हैं। इसे बिजली मैकेनिकों के द्वारा प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 58. मल्टीग्रिप प्लायर किसे कहते हैं ?
उत्तर इसे वाटरपम्प प्लायर भी कहते हैं। कार्य के अनुसार इसे कई साइजों में सैट कर लेते हैं। इसे 0" से 2" के बीच 7 साइजों में सैट किया जा सकता है।

 प्रश्न 59. गैस प्लास किसे कहते हैं ?
उत्तर – इसके जॉब अन्दर की ओर गोलाई में मुड़े होते हैं तथा अन्दर की गोलाई में दांते कटे होते हैं। गोल जॉब या छोटे पाइप पर यूनिट या साकेट आदि कसते समय इसका प्रयोग किया जाता है।
\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\

स्पेनर्स (Spanners) 
प्रश्न 60. स्पेनर्स किसे कहते हैं ?
 उत्तर – अस्थाई रूप से फिट किये जाने वाले पुर्जे-नट और बोल्ट के द्वारा जोड़े जाते हैं। उनको कसने और खोलने के लिए जिस टूल का प्रयोग किया जाता है उसे स्पेनर कहते हैं। 

प्रश्न 61. स्पेनर किस धातु के बनाये जाते हैं ?
उत्तर यह प्रायः कास्ट स्टील, मीडियम कार्बन स्टील, क्रोमवेनाडियम स्टील व वेनाडियम स्टील के बनाये जाते हैं।

प्रश्न 62. सेट स्पेनर किसे कहते हैं ?
उत्तर सेट स्पेनर नट बोल्ट को खोलने के कार्य के लिए प्रयोग किया जाता है। ये सैट 6, 8, 9, 12 (Piece) में हो सकते हैं। ये इंचों में 1/4" से 1.1/4" तक व मीट्रिक में 6 मि०मी० से 32 मि० मि० के मिलते हैं । ये दो प्रकार के होते हैं 
1. सिंगल ऐंडिड स्पेनर (Single Ended Spanner)
 2. डबल ऐंडिड स्पेनर (Double Ended Spanner) -


प्रश्न 63. रिंग स्पेनर (Ring Spanner) किसे कहते हैं ? 
उत्तर - रिंग स्पेनर का वहां प्रयोग किया जाता है जहां पर नट और बोल्ट को घुमाने के लिए कम जगह होती है। यह स्पेनर सिंगल ऐण्डिड या डबल ऐण्डिड होते हैं। इस स्पेनर के दोनों और सूराख होते हैं। इसमें प्रायः 12 नोचिस बने होते हैं। इस प्रकार ये बोल्ट या नट के हैड को चारों ओर से पकड़ लेते हैं, जिससे कसते व ढीला करते समय स्पेनर के फिसलने की सम्भावना  नहीं  रहती है।

 प्रश्न 64. ट्यूबूलर बाक्स स्पैनर (Tubelar Bar Spanner) किसे कहते हैं ?
 यह एक खोखला पाइप होता है जो कि अन्दर से षटभुज आकार में बना होता है। । यह भिन्न-भिन्न साइज और लम्बाइयों में पाया जाता है। इसकी बाडी पर एक आर-पार सूराख होता है जिसमें गोल सरिया डालकर उसे घुमाया जाता है। इसका अधिकतर प्रयोग गहराई में षटभुज आकार के नट व बोल्ट को कसने या ढीला करने के लिए किया जाता है। 

प्रश्न 65. साकेट स्पेनर (Socket Spanner) किसे कहते हैं ?

 यह स्पेनर ट्यूबलर  बाक्स स्पेनर की तरह ही होती है। इसका मुँह एक ही सिरे पर होता है जोकि भिन्न-भिन्न साइज में मिलता है। इसके मुँह में 12 नोचिस बने होते हैं। इस स्पेनर का प्रयोग वहां किया जाता है जहां नट व बोल्ट कुछ कम गहराई में लगा हो और जगह कम हो और अधिक मजबूत पकड़ की आवश्यकता हो।

प्रश्न 66. एडजस्टेबल स्पेनर (Adjustable Spanner) किसे कहते हैं ? 
इस स्पेनर की लम्बाई 150 मि०मी०, 200 मि० मी० और 300 मि०मी० की होती है। इस प्रकार के स्पेनर के मुंह को घटाया-बढ़ाया जा सकता है। इसकी बनावट में दो जॉ होते हैं। एक जॉ फिक्सड और दूसरा मूवेबल होता है। इस प्रकार के स्पेनर का प्रयोग अलग-अलग साइज के नट व बोल्ट को खोलने व कसने के लिए किया जाता है। इस स्पेनर का प्रयोग हल्के कार्यों के लिए किया जाता है। 


प्रश्न 67. पिन हुक स्पेनर (Pin Hook Spanner) किसे कहते हैं ? यह स्पेनर अर्धगोलाकार आकार का बना होता है और एक सिरे में एक हुक बनी होती है। इस स्पेनर का प्रयोग गोलाकार नट पर किया जाता है, जिसमें एक सूराख बना होता है। स्पेनर की हुक एक सूराख के फंसा दी जाती है और नट को आवश्यकता के अनुसार खोला या कसा जा सकता है। 


उत्तर - प्रश्न 68. एडजस्टेबल पिन फेस स्पेनर (Adjustable pin face spanner) किसे कहते हैं ?

 इस प्रकार के स्पेनर में दो भुजायें होती हैं जिनको रिवट के द्वारा आपस में जोड़ दिया जाता है। इन भुजाओं के सिरों पर एक पिन फिट रहती है। इस स्पेनरों का प्रयोग वहां किया जाता है जहां पर नट बोल्ट को खोलने व कसने के लिए पिन लगाने के सूराख बने हों। 



प्रश्न 69. ऐलन की (Allen Key) किसे कहते हैं ?
यह स्पेनर षटभुजा आकार की छड़ से बनाया जाता है। इसका एक सिरा 90' मोड़ दिया जाता है। (इस प्रकार के स्पेनर हर सैट में मिलते हैं। यह सैट 6, 8, 10, 12 पीसों का हो जाता है)। यह 2 से 12 मि०मी० साइज तक और इस से भी कम या अधिक साइज के मिलते हैं। ब्रिट्रिश स्टेन्डर्ड में स्पेनर 1/61" से 5/8" तक पाये जाते हैं। इसका प्रयोग साकेट हैड स्क्रू कसने व ढीला करने के लिए किया जाता है। उत्तर

\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\

एडस्टेबल रेंच (Adjustable Wrench)
प्रश्न 70. एडजस्टेबल रेंच किसे कहते हैं ?
उत्तर यह एक तरह का रेंच होता है जो स्पेनर का ही कार्य करता है। अन्तर इतना होता है कि इसे आवश्यकतानुसार खोला व बन्द किया जा सकता है। स्लेवर व स्पेनर को छोड़कर इसका साइज कुल लम्बाई से लिया जाता है। 

प्रश्न 71. एडजस्टेबल रेंच कितने प्रकार के होते हैं ? 

 ये पाँच प्रकार के होते हैं

1. स्लैब्रान स्पैनर या स्क्रू रेंच (Slabran Spanner or Screw Wrench)
 2. मंकी रेंच (Monkey Wrench) 
3. पाईप रेंच (Pipe Wrench) 
4. चैन रेंच (Chain Wrench)
5. स्टेप रेंच (Stap Wrench)

प्रश्न 72. स्लैबर्न स्पेनर या स्क्रू रेंच किसे कहते हैं ?

उत्तर इस रेंच को ओपन एण्ड एडजस्टेबल रेंच भी कहते हैं। यह कई साइजों में मिलते हैं। यह रेंच अधिक भाग में प्रयोग किया जाता है। इसके मूवेबल जॉ पर एकमी थ्रेड बर्न का प्रयोग किया जाता है जिसके द्वारा यह आगे पीछे चलता है।

प्रश्न 73. मंकी रेंच (Monkey Wrench) किसे कहते हैं ?
उत्तर यह एक प्रकार का एडजस्टेबल रेंच है। इसकी बनावट में दो जॉब होते हैं। एक जॉ फिक्स्ड होता है, दूसरा मूवेबल। इसको आवश्यकतानुसार सैट किया जा सकता है। जहाँ पर भिन्न-भिन्न साइज के नट व बोल्ट खोलने हों वहाँ पर इसका इसका प्रयोग किया जाता है। -

प्रश्न 74. पाईप रेंच (Pipe Wrench) किसे कहते हैं ?
उत्तर इस प्रकार के रेंच में दो जॉ होते हैं। एक जॉ फिक्सड रहता है और दूसरा एडजस्टेबल । जॉ को एक नट की सहायता से आगे-पीछे एडजस्ट किया जा सकता है। उसे कार्य के अनुसार सैट किया जा सकता है। इसके दोनों जॉ पर दांते कटे होते हैं जिससे अच्छी पकड़ की जा सकती है। इसका साइज पूरी लम्बाई से लिया जाता है। ये प्रायः 300 मि०मी०, 350 मि० मी० या 400 मि. मी. के होते हैं। इसे पाईप फिटिंग के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके ऊपर की लम्बाई को हैवी ड्यूटी पाईप रेंच कहते हैं। ये 1200 मि. मी. तक के मिलते हैं 



प्रश्न 75. चेन रेंच (Chain Wrench) किसे कहते हैं ?
उत्तर । यह रेंच भी पाईप रेंच की भांति बड़े-बड़े साईज के पाईप को खोलने व कसने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें एक रॉड के सिरे पर दो प्लेटें लगी होती हैं जिसके सिरे पर नोचिज अथवा दांते कटे होते हैं। इन प्लेटों के साथ रिवेट द्वारा चेन लगी होती है। चेन को एक खांचे में कसकर घुमाया जाता है।

प्रश्न 76. स्टेप रेंच (Stap Wrench) किसे कहते हैं ?
- उत्तर प्रायः देखा गया है कि पाईप रेंच या चैन रेंच का प्रयोग करने से पाइप पर दाग पड़ जाते हैं तथा नरम धातु से पाइप दब जाते हैं। इसके बचाव के लिए स्टेप रेंच प्रयोग में लाये जाते हैं। इसके हैड के सिरे पर कैनवस बैल्ट लगी होती है तथा एक क्लिप लगा होता है जिससे बैल्ट को घुमाकर पाईप को कसा जाता है।

प्रश्न 77. स्पेन अथवा रेंच का प्रयोग करते समय कौन-कौन-सी सावधानियां बरतनी चाहिएं ?

 स्पेन अथवा रेंच को प्रयोग करते समय निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिएं।

1. स्पेनर को नट व बोल्ट के साइज के अनुसार प्रयोग करना चाहिए। 2 कभी भी मैले स्पेनर का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उत्तर

3. रेंच को कभी भी हैमर के स्थान पर प्रयोग नहीं करना चाहिए।

4. स्पेनर के मुँह और हैंडिल पर चिकनाहट नहीं लगी होनी चाहिए। 5. जंग लगे नट बोल्ट को खोलने से पहले उस पर मिट्टी का तेल लगा लेना चाहिए। 

6. स्पेनर या रेंच पर आवश्यकता से अधिक ताकत नहीं लगानी चाहिए।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Orthographic Projection Videos

Fitter Question Answer in hindi